

उत्तराखंड : पिछले दिनों दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को रुड़की में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने उत्तराखंड में कई जगहों पर छापे मारे की है। इनमे से रुड़की में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को उठाने की बात भी सामने आ रही है।

रुड़की से नगला इमरती में सुबह करीब 6 बजे एनआईए टीम पहुंची। दो गाड़ियों में पहुंचे एनआईए के छह लोगों ने करीब 20 मिनट तक पूछताछ की और इसके बाद टीम निकल गई। बताया गया है कि एक टीम ने ज्वालापुर पहुंच कर भी छानबीन की है। बता दें कि कुछ दिन पहले एनआईए ने यहां से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें नगला इमरती निवासी युवक भी शामिल है।
इसके अलावा देहरादून के सहसपुर में भी एनआईए के कुछ अधिकारी पहुंचे हैं। एनआईए ने छापे से पहले उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी है। हालांकि, इस मामले आधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात