नेहरू संग्रहालय का नाम भी बदला, अब इस नाम से म्यूज़ियम के तौर पर होगी पहचान..


केंद्र सरकार ने अब नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इसे पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा।
इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे।
मोदी ने आज बीजेपी के सांसदों से कहा कि एनडीए सरकार ने 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह कदम उठाया है।
प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता मिले।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने सांसदों से कहा है कि केवल एनडीए सरकार ने पिछले प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने सांसदों से बीआर अंबेडकर म्यूजियम जाने को भी कहा।
बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली में 14 अप्रैल को बीआर अंबेडकर संग्रहालय का भी उद्घाटन किया जाना है।
बैठक में राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के शीर्ष नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने आज नई दिल्ली में अंबेडकर केंद्र में संसदीय दल की बैठक में भाग लिया।
बीजेपी द्वारा 6 अप्रैल (भाजपा के स्थापना दिवस) से कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई है। पार्टी के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल तक यानी बीआर अंबेडकर की जयंती के दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत
कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित