Ad

धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल,आचार संहिता से पहले इन प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक दिनांक 04 मार्च यानि कल को 10:30 बजे पूर्वाहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी| इस बैठक में धामी कैबिनेट कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd

मार्च महीने में लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता लगने जा रही है ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले ये अंतिम बैठक होने जा रही है इसलिए सरकार का फोकस चुनावों से पहले जरुरी विकास कार्यों को मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, शहरी विकास के साथ कई विभागों के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती हैं। सरकारी विभागों में चल रहे खाली पदों की भर्ती के लिए भी फैसले और निर्देश धामी कैबिनेट के द्वारा दिए जा सकते है।


वही लोकसभा चुनावों से पहले भी कई योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है साथ ही योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के भी निर्देश दिए जा सकते है।


उत्तराखंड सरकार कृषि शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन शहरी विकास विभाग में नई सेवा नियमावली को लेकर भी अपनी मंजूरी दे सकती है।


उत्तराखंड सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास को लेकर योजना तैयार कर रही है।। ऐसे में लोकसभा चुनाव के पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *