Ad

नैनीताल पहुंचे राज्यपाल ने नैना देवी मंदिर और गुरुद्वारे में किए दर्शन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने आज अपनी पत्नी के साथ माँ नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारे के दर्शन किये।

ADVERTISEMENTSAd


गुरुवार सवेरे 9 बजे राज्यपाल का काफिला सीधे आकर माँ नयना देवी मंदिर परिसर में रुका। राज्यपाल यहां अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। राज्यपाल ने माँ नयना देवी मैय्या के दर्शनों के बाद, शिवलिंग, नव ग्रह, संतोषी माँ, राधा कृष्ण और फिर श्री हनुमान के दर्शन किये। इस बीच उन्होंने मंदिर में नैनीझील से लगे शिवलिंग का जलाभिषेक भी किया।

राज्यपाल इसके बाद पैदल ही गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दर्शनों के लिए पहुंचे, जहां गुरुद्वारा कमिटी ने उनका स्वागत तलवार और स्वर्ण मंदिर की प्रतिमा देकर किया। राज्यपाल ने इसके बाद जमीन पर बैठकर हुकुम नामा सुना जबकि उनकी पत्नी ने पैरों में दर्द के चलते ऊपर बैठकर अरदास सुनी। राज्यपाल को गुरुद्वारे की जानकारी दी गई और उन्हें अखण्ड पाठ कक्ष दिखाया गया। इसके बाद राज्यपाल का काफिला सीधे राजभवन के लिए निकल गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *