

लालकुआं। हाई कोर्ट नैनीताल द्वारा नगीना कालोनी लालकुआं से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करने के बाद हरकत में आए जिला पुलिस प्रशासन में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार से और एसपी सिटी सरदार हरबंस सिंह के नेतृत्व में नगीना कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु कर दी है।
प्रातः 9 बजे से प्रशासन द्वारा ब्रीफिंग की कारवाई के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रातः 10:30 बजे से शुरु की गई, नगीना कॉलोनी के लोगों एवं तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शुरुआत में भारी विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार कर लिया, प्रशासन ने लगभग 300 से अधिक घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत में आम आदमी पार्टी, परिवर्तन कामी छात्र संगठन, महिला ऐकता केंद्र सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video