

किच्छा से विधायक रहे राजेश शुक्ला को महामहिम राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवन कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसंशा पर सरकार ने प्रगतिशील कृषक श्रेणी में पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला विधायक रहते हुए दो बार तथा इससे पूर्व भी एक बार कुल तीन बार पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रबंध परिषद के सदस्य रहे हैं।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र थे तथा हमेशा विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों व मजदूरों व क्षेत्र के किसानों की समस्याओ के लिए समय समय पर प्रयासरत रहकर समाधान कराने का कार्य किया है। जिस कारण सरकार ने चौथी बार पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया है। वर्तमान में पंतनगर क्षेत्र से विधायक न रहते हुए भी जिस तरह से राजेश शुक्ला ने पंतनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, मजदूरों व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मुखर रहे हैं।
इसी के दृष्टिगत उनके अनुभवों का लाभ पंतनगर विश्वविद्यालय एवन प्रदेश के किसानों को मिल सके सरकार ने राजेश शुक्ला को प्रगतिशील कृषक श्रेणी में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सरकार द्वारा प्रबंध परिषद का सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवन कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal