


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सर्द मौसम में सियासत गरमा गई, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन पर “पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति न मिलने” के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकताओं के साथ पुलिस मुख्यालय डीजीपी ऑफिस के अंदर धरना देना शुरू कर दिया।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आज हंगामा हो गया। देखते ही देखते कांग्रेस के तमाम नेता आज पुलिस मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे तो नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी साथ में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गेट के बाहर धरना पर बैठ गए।

कांग्रेस व पुलिस के बीच उपजे विवाद के बीच प्रदेश की सियासत में उथल-पुथल के हालात पैदा हो गए । इस राजनीतिक संकट में अंततः सीएम धामी को आगे आना पड़ा। हाथ से फिसल चुकी डोर को थामा। फोन पर नेता विपक्ष यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से बात की। और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर को उतरने की परमिशन देने सम्बन्धी विवाद को विराम लगाया।

सीएम ने अपने अंदाज में अधिकारियों को समझाया भी। सीएम की हरी झंडी के बाद कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय के बाहर जारी धरना समाप्त किया। अब कल 28 जनवरी को खड़गे का हेलीकॉप्टर बन्नू स्कूल के मैदान में उतरेगा।बहरहाल, कई घण्टे तक पुलिस हेडक्वार्टर के अंदर और बाहर चले हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस प्रशासन की सांसें रोकी रखी।
इस हाईप्रोफाइल मसले ने अधिकारियों की हैंडलिंग से जुड़े तथ्यों और विपक्ष के हमले से राजनीति को नये सिरे से गरमाया। आखिर में सीएम के हस्तक्षेप के बाद नया रुख अखितयार करती राजनीतिक जंग ने भाजपा को अवश्य कुछ घण्टे के लिए संकट में अवश्य डाल दिया।सूत्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम के कारणों की उच्च स्तर पर इंवेष्टिगेशन भी जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..