

उत्तराखंड सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का मंगलवार रात को निधन हो गया वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी मंगलवार की रात उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लोकप्रिय अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन से जहां सिनेमा जगत में शोक की लहर है वही उनके फैंस के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है।
गीता उनियाल के निधन से फिल्म जगत के साथ ही सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।
गीता उनियाल अपने आप में एक रोल मॉडल थीं। एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

गीता उनियाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती रहती थीं। उनकी पोस्ट पांच हफ्ते पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनों के साथ तस्वीर डालते हुए, प्रशंशकों को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद लिखा था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी