उत्तराखंड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन,CM ने जताया शोक

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का मंगलवार रात को निधन हो गया वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी मंगलवार की रात उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लोकप्रिय अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन से जहां सिनेमा जगत में शोक की लहर है वही उनके फैंस के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है।

गीता उनियाल के निधन से फिल्म जगत के साथ ही सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कालाढूंगी और पुरोला को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी


गीता उनियाल अपने आप में एक रोल मॉडल थीं। एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

गीता उनियाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती रहती थीं। उनकी पोस्ट पांच हफ्ते पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनों के साथ तस्वीर डालते हुए, प्रशंशकों को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड में हल्द्वानी से नैनीताल- भीमताल आने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *