Nainital – नैनीझील से कक्षा 9 की लापता छात्रा का शव बरामद, परिजनों का बुरा हाल


उत्तराखण्ड में नैनीताल के अयार पाटा क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय बालिका का शव नैनीझील से बरामद। कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद। सवेरे परिजनों की डांट के बाद घर से नाराज होकर चली गई थी बलिका।
नैनीताल में अयार पाटा क्षेत्र से कक्षा 9 की 13 वर्षीय बालिका लापता थी। जानकारी के अनुसार परिजनों ने उसे डांट लगाई थी, जिसके बाद बालिका लापता हो गई और दिन तक तक वापस नही लौटी तो परिजनों ने सोशल मीडिया के मध्यम से उसे ढूंढने के लिए मदद की गुहार लगाई। छानबीन करने के बाद बालिका सी.सी.टी.वी.कैमरे में ठंडी सड़क की तरफ जाती दिखी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
एस.डी.आर.एफ., दमकल और पुलिस की टीम बालिका की तलाश में जुट गई। झील में कूदने की असंका को देखते हुए, टीम ने नैनीझील में कांटे डालकर उसे खोजने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद बालिका का शव पाषाण देवी मंदिर के सामने झील से मिल गया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस दौरान तमासबिनो की भीड़ लग गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com