Ad

चम्पावत उपचुनाव की तारीख़ घोषित,इस दिन आएगा रिज़ल्ट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश में चम्पावत उपचुनाव मतदान की तारीख़ घोषित हो गयी है उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है,  जहां सीएम के उपचुनाव को लेकर तह तिथि घोषित हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd

Champawat by-poll: Polling on May 31, result on June 3

भाजपा चुनाव की तैयारीयों मे पहले ही जुट गई थी खुद मुख्यमंत्री चंपावत में रैलियों को संबोधित कर चुके हैं ऐसे में अब घोषणा हो गई है जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है।

उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे. उन्हें भुवन कापड़ी ने 6951 वोटों से हराया था. इसके पहले पिछले विधानसभा चुनाव में भुवन पुष्कर सिंह धामी से महज 2700 वोटों से चुनाव हारे थे. खटीमा सीट पर कांग्रेस ने पुष्कर सिंह धामी का सीएम फेस होने के बावजूद उन्हें कड़ी टक्कर दी थी. अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को 6 महीने के भीतर कहीं से चुनाव जीतकर विधानसभा का सदस्य बनना होगा तभी वो मुख्यमंत्री के पद पर बने रह सकते हैं. बीजेपी ने चंपावत सीट से उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है.   

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *