Ad

आयुक्त दीपक रावत अव्यवस्थाओं से दिखे नाखुश,चेतावनी के साथ पालिका को ठहराया ज़िम्मेदार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- उत्तराखंड के नैनीताल में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पंत पार्क में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका पर अनियमितता फैलाने का आरोप लगाया । उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें लग रहा है कि पालिका ही अनियमितता फैला रही है ।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में आज आयुक्त दीपक रावत ने मॉल रोड से पंत पार्क तक का दौरा किया । उन्होंने पर्यटन या स्थानीय लोगों की जरूरतों से जुड़ी हर चीज को नजदीक से देखा । आयुक्त ने साथ चल रहे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी(ई.ओ.)अशोक कुमार से फड़ लगा रहे व्यापारियों के वैध लाइसेंसों के बारे में पूछा । आयुक्त ने ई.ओ.से पूछा कि वो मुनादी कर सामान जप्त करने की चेतावनी दे रहे हैं या नहीं ? तांकि अवैध व्यापारी खुद ही फड़ न लगाएं । आयुक्त ने पूछा कि उन्होंने सिस्टम को चैक करने के लिए क्या सिस्टम बनाया है ? उन्हें जानकारी दी गई कि एक जांच में लगभग 30 लोग अवैध रूप से व्यवसाय करते मिले, जिसमें कार्यवाही नहीं हुई है जबकि अब परसों से कार्यवाही होगी।


इसके बाद, जवाब से नाखुश आयुक्त दीपक रावक्त ने ई.ओ.के सामने ही कह दिया कि पालिका अव्यवस्था फैला रही है । कहा कि पालिका ही अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार है । आयुक्त के साथ इस मौके पर जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय और नगर पालिका के अध्यक्ष सचिन नेगी मौजूद थे ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *