लालकुआं में शुक्रवार को रहेगा पूर्ण बंद ..देखिये क्या बोले SDM मनीष कुमार


लालकुआ : कोरोना की तीसरी लहर देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बुधवार और शानिवार को लगने वाले हाट बाजार को अगले कुछ दिनों के लिये प्रतिबंधित कर दिया है साथ ही इस बाजार में बाहर से आने वाले व्यापारियों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है हालांकि नगर में जरूरतें कि दुकाने कोविड के नियमों के तहत खुलती रहेंगी इधर व्यापार मंडल ने भी सप्ताह के शुक्रवार को सम्पूर्ण बंद करने का निर्णय लिया है।
बताते चलें कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए शहर में बुधवार और शानिवार को लगने वाला हाट बाजार स्थगित कर दिया गया है इधर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं उन्होंने कहा है कि आम आदमी के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि आगामी आदेश तक शहर में बुधवार और शानिवार को लगने वाले हाट बाजार को स्थगित किया जाए क्योंकि हाट बाजार में बड़ी संख्या में बाहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक आते हैं जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका है जिसके चलते बाजार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है हाट बाजार कब से पुनः भरेगा इसके बारे में नागरिकों को सूचना दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा व्यापार मंडल ने सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को भी बंद करने निर्णय लिया है।
बाईट, मनीष कुमार उपजिलाधिकारी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..