आयुक्त और डी.आई.जी.ने पाइंस में टूटी सड़क का संयुक्त निरीक्षण कर, रात दिन काम करने के दिए, ये निर्देश…


उत्तराखंड के नैनीताल में तीन दिन पहले गिरी भवाली नैनीताल रोड में आज काम की तेजी देखने के लिए आयुक्त दीपक रावत पहुंच गए । आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को अंधेरे और बरसात में तेजी से काम चालू रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
नैनीताल से भवाली को जाने वाली सड़क पाइंस के समीप भर भराकर टूट गई थी । इसके बाद प्रशासन लेरत हो गया था । रविवार से जिलाधिकारी के निर्देशन में काम शुरू कर दिया गया । आज दोपहर आयुक्त दीपक रावत भी मौके पर पहुंच गए । नैनीताल के बीच पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ बीते शुक्रवार को लैंड स्लाइड से लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन होने से भवाली और नैनीताल जाने वाली रोड बाधितहो गई थी । आयुक्त और डी.आई.जी.ने संयुक्त रूप से भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए, जिसके लिए नैनीताल से भवाली सडक के दोनों तरफ से पोकलैंड मशीन लगाएं और जल्द से जल्द छोटे फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें और कार्यक्षेत्र में आर्टिफिशियल लाइट की व्यवस्था भी की जाए ताकि देर रात और बरसात होने पर भी कार्य किया जा सके। साथ ही लगातार कार्यों की मानिटरिंग भी करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले के अन्य क्षेत्रों की भी सभी सड़कें वर्षा काल में खुली रहे इसके लिए अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..