नामी यूनिवर्सिटी की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला_भीमताल पुलिस जांच में जुटी..

उत्तराखण्ड के भीमताल की एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटककर अपनी जान दे दी।
भीमताल क्षेत्र की हिल यूनिवर्सिटी में लखनऊ निवासी छात्रा उर्वशी तोमर का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। आनन फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद 18 वर्षीय छात्रा को एम्बुलेंस से भावली के सी.एच.सी.सेंटर लाया गया। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। उर्वशी निजी विश्वविद्यालय में बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
बुधवार को छात्रा का शव कमरे में लटका मिला। कोतवाल उमेश मालिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घटना की जांच के लिए तैयारी की जा रही है। उसके रूम को सील कर दिया गया है। उर्वशी बी.सी.ए.द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला