BJP ने किसानों पर थोप रखा है काला कानून,गूंगी ओर बहरी है सरकार..प्रचार प्रसार के माध्यम से जीवित है सरकार : सुमित ह्रदेश

हल्द्वानी नैनीताल 08.MARCH 2021 हल्द्वानी में आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गौलापार से लेकर बरेली रोड स्थित सब्जी मंडी तक एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसानों के समर्थन में निकाली गयी इस रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर सड़कों पर रहे, जिसमें कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश, हरेंद्र बोरा सहित संयुक्त किसान मोर्चा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे,
सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को किसान विरोधी करार दिया, इस दौरान कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश ने कहा कि किसानों के ऊपर केंद्र सरकार ने काला कानून थोप दिया है, इसके विरोध में देश भर का किसान सड़कों पर आ गया है, केंद्र सरकार केवल प्रचार-प्रसार के बाद से ही किसानों के प्रति अपनी हमदर्दी दिखाती है जबकि आज किसान सबसे ज्यादा परेशान है, वही हरेंद्र बोरा ने कहा कि दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर में किसानों के समर्थन में आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार का विरोध कर कृषि बिल को वापस लेने की मांग की गई है।
बाइट- सुमित ह्रदयेश, कांग्रेस नेता
बाइट- हरेंद्र बोरा, किसान नेता



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal