बड़ी खबर : (उत्तराखंड) परिवहन निगम के बुरे दिन होंगे खत्म..जल्द लौटेगा पटरी पर…देखिये क्या बोले परिवहन मंत्री यशपाल आर्य

हल्द्वानी में परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा की कोविड के समय में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें काफी बुरी हालत से गुजर रही थी, लेकिन अब हालात जैसे जैसे सामान्य हुए हैं उसी तरीके से रोडवेज की बसों का संचालन तेजी से हो रहा है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें अन्य राज्यों में भी यात्रियों को लाने व ले जाने का कार्य कर रही है।
जिससे वह रोडवेज की बसों की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान समय में रोडवेज के चालक परिचालकों का वेतन देने के लिए सरकार पूरी तरह से सक्षम है, जिन दूरस्थ क्षेत्रों में रोडवेज की बसों के संचालन की डिमांड थी,
उसी जगह पर रोडवेज के बसों का संचालन किया गया है। परिवहन निगम की बसें पहाड़ों के लिए लाइफ लाइन है, ऐसे में वहां के लोगों का भी ध्यान रखा जा रहा है, ताकि सभी को सहूलियत मिल सके, पर आने वाले समय में रोडवेज की बसें तेजी के साथ मैदानी और पहाड़ी इलाकों में दौड़ेगी जिससे रोडवेज की आय में इजाफा होगा। साथ ही कर्मचारियों को भी समय पर वेतन मिल सकेगा।
बाइट- यशपाल आर्य, परिवहन मंत्री



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal