हल्द्वानी : 2 दिन बाद लालटेन लेकर ईमानदार अधिकारियों की खोज होगी जारी : हुकुम सिंह कुंवर

हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह कुंवर ने बताया कि लालटेन लेकर ईमानदार अधिकारियों की खोज जारी रखी जाएगी ,24 सितंबर को तहसील कार्यालय हल्द्वानी में ईमानदार अधिकारियों की खोज होगी,
कुंवर ने कहा कि हम जनता की मांग पर लालटेन लेकर इमानदार अधिकारियों की ढूंढ खोज कर रहे हैं, जहां भी ईमानदार अधिकारी मिलेंगे हम उनका माला पहना कर स्वागत करेंगे,भ्रष्टाचार से पीड़ित जनता हमसे संपर्क कर इस अभियान को जारी करने की मांग कर रही है,
हमने तय किया है कि हफ्ते में 2 दिन हम विभिन्न कार्यालयों का दौरा करेंगे, और दिन के उजाले में लालटेन लेकर इमानदार अधिकारियों की ढूंढ खोज करेंगे,कुंवर ने बताया कि भ्रष्टाचार से पीड़ित जनता विभिन्न कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार से हमको अवगत करा रही है, आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की जकड़ मै आ चुका है, इसका इलाज बहुत जरूरी है, इसके लिए जनता का सहयोग चाहिए,



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस