बड़ी खबर : मुंबई के मलाड में गिरी इमारत..11 की मौत 8 घायल..

मुंबई के मलाड में तेज बारिश के कारण एक आवासीय इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत, 8 घायल। बचाव कार्य जारी।मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बुधवार रात करीब 11 बजे रिहायशी इमारतें ढह गईं.

मलबे में दबने से 11 लोगों की मौत हो गई है और 8 घायल हैं. मरने वालों में 6 बच्चे बताए जा रहे हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

मुंबई नगर निगम ने बताया कि आसपास की 3 इमारतों के निवासियों को बाहर निकाला गया है क्योंकि ढांचे अच्छी स्थिति में नहीं हैं.

मलबे में फंसे हुए लोगों के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है.मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 17 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..