उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : गोलीबारी की खूनी वारदात हुई है जिसमें बताया जा रहा है पुरानी रंजिश खूनी में एक युवक को जान गंवानी पड़ी है। खबर जनपद उधम सिंह नगर से है जहां नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार देर रात सिद्धा नवदिया गांव की है। आरोप है कि कार और बाइकों से पहुंचे 15 से 20 हमलावरों ने पहले एक घर पर पथराव और फायरिंग की। इसके बाद खेत से लौट रहे 35 वर्षीय सतनाम सिंह को घेरकर उनके सीने में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के भाई कुलदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुलदीप के मुताबिक, एक पुराने विवाद में बीच-बचाव करने के बाद से ही एक पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा था। उन्होंने पहले भी नानकमत्ता थाने में धमकी मिलने की शिकायत की थी।

परिजनों का आरोप है कि शनिवार देर रात हमलावर उनके घर पहुंचे और पथराव करने के बाद गोलियां चलाने लगे। इस दौरान कुलदीप के बेटे प्रिंस ने छत से घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर भी गोली चलाई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *