बड़ी खबर : यहाँ भाजपा विधायक की कार गिरी खाई में… विधायक सहित 7 घायल…

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कार खाई में गिरी है. कुल सात लोग घायल हुए हैं. इनमें भाजपा विधायक के अलावा, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जानकारी के अनुसार, उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बाहू सर के पास बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी का वाहन खाई में लुढ़क गया. वह क्रेटा गाड़ी में सवार थे. बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी बालू पाँजो पर्व से वापिस आ रहे थे. रास्ते में वाहन (एचपी 34 सी 7558) में लिफ्ट ली. लिफ्ट लेने के 2 मिनट बाद वाहन सड़क पर चिकनी मिट्टी होने के कारण सड़क से खाई की ओर लुढक गया.
इस कारण वाहन में बैठे सभी घायल हो गए. वाहन में सवार विधायक समेत 4 महिलाएं 2 बच्चे व विधायक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए 108 के माध्यम से बंजार अस्पताल लाया गया. फिलहाल विधायक व अन्य घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में चल रहा है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल के गांवों में दूषित पानी सप्लाई से हाहाकार, दर्जनों अस्पताल में_ 5 स्कूलों में छुट्टी
देवभूमि के सौहार्द को कलंकित कर रही कांग्रेस_शंकर कोरंगा
हमारी शिकायत पर सुनवाई नहीं, राहुल गांधी पर चंद मिनटों में FIR..यशपाल,, थानों में धड़ाधड़ तहरीरें
47 किलोमीटर तक चलती बस में दरिंदगी_ 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप
‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani