Ad

बड़ी खबर : गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया है। वे मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं। पार्टी में यह स्वभाविक प्रक्रिया है। मुझे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, यह बहुत बड़ी बात है।

ADVERTISEMENTSAd

रुपाणी ने कहा कि जेपी नड्‌डा जी का भी मार्गदर्शन मेरे लिए अभूतपूर्व रहा है। अब मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका निर्वहन करूंगा। हम पद नहीं जिम्मेदारी कहते हैं। मुझे जो जिम्मेदारी मिली थी वह मैंने पूरी की है। हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाएगा।

बता दें रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बीजेपी ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रुपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था।

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *