Ad

विधानसभा सत्र कल से शुरू,CM धामी अपने पास रख सकते हैं ये अहम मंत्रालय..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मूख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. 29 तारीख से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी दी गई. विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे.

ADVERTISEMENTSAd

शपथ ग्रहण के बाद अभी तक किसी भी मंत्री को कोई भी विभाग नहीं दिया गया है. वहीं विभागों के बंटवारे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं.

संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है. मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी. लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया. पहले यही माना जा रहा था कि शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे.

दूसरी पारी में ये विभाग सीएम रख सकते हैं अपने पास

विभागों के बटवारे से पहले मुख्यमंत्री धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए. अब माना जा रहा है कि मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है. कुछ मंत्रियों के करीबी शनिवार को ही विभागों का आवंटन होने की संभावना जता रहे थे. ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोक निर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है, लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी दूसरी पारी में मुख्यमंत्री ऊर्जा, वित्त, गृह, कार्मिक सरीखे कई अन्य अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *