यहां ड्यूटी पर नदारद चल रहे 6 कांस्टेबलों पर गिरी गाज.. SP ने किया लाइनहाजिर

UTTRAKHAND कुमांऊ . लंबे समय से ड्यूटी में गैर हाजिर होने पर सीओ की रिपोर्ट पर टनकपुर एसपी ने छह कांस्टेबलों को लाइन हाज़िर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि उक्त सिपाही ड्यूटी में लापरवाही भी बरतते थे। जिनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में चार महिला सिपाही भी शामिल हैं। टनकपुर में तैनात सिपाही शशि किरण राणा, गिरीश राम, विजय लक्ष्मी, बृजेश कुमार, अखिला गड़िया और हेमलता कश्यप पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि ये सिपाही लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे।तमाम चेतावनियों के बाद भी ये लोग ड्यूटी पर नहीं लौट रहे थे। इसी को देखते हुए बीते दिनों सीओ अविनाश वर्मा ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसपी को भेजी थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इन सभी छह सिपाहियों को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
सीओ की रिपोर्ट मिली थी कि टनकपुर में छह सिपाही लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। ड्यूटी पर अनुशासनहीता और लापरवाही बरतने को लेकर छह सिपाहियों को तत्काल लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं।”
देवेंद्र पींचा, एसपी चम्पावत



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में