नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर खाई में गिरी स्विफ्ट, पांच लोग सवार थे_रेस्क्यू.. Video


उत्तराखण्ड में नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में सवारियों से भरी स्विफ्ट कार खाई में गिरी। पुलिस और दमकल की टीम रैस्क्यू ऑपरेशन में जुटी। सभी घायलों को सकुशल रैस्क्यू किया गया।
नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में आज ताकुला नामक गाँव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एस.ओ.तल्लीताल मंनोज नायल ने बताया कि वाहन में पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस के साथ दमकल विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई। खाई में गिरी स्विफ्ट गाड़ी से पांचों सवारियों का रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।
समय रहते सभी घायलों को खाई से निकालकर स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शी हितेश ने बताया कि जब वो हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ आ रहे थे, तो शराब के नशे में धुत दुर्घटनाग्रस्त चालक ने गाड़ी खाई की तरफ मोड़ दी। वाहन के सभी पांच लोगों को रैस्क्यू कर लिया गया है। जंगल का हिस्सा और अंधेरा होने के कारण खाई से घायलों को निकालने में थोड़ा मुश्किल हुई लेकिन विभागों की तत्परता के कारण सभी को सकुशल रैस्क्यू कर लिया गया।
स्विफ्ट वाहन संख्या यू.पी.16 ए.एल.में रामपुर निवासी 26 वर्षीय तेजेन्द्र सिंह, 21 वर्षीय करनदीप, 21 वर्षीय विक्रमजीत, 27 वर्षीय अकबाल सिंह और 20 वर्षीय हिमांशु सवार थे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..