नैनीताल के भवाली सैनेटोरियम अस्पताल तक पहुंची जंगल की आग,विभाग के छूटे पसीने_Video

उत्तराखण्ड में नैनीताल के भवाली सैनेटोरियम अस्पताल तक पहुंची जंगल की आग। आग को बुझाने में वन विभाग और दमकल विभाग के पसीने छूट गए।
आज सवेरे नैनीताल से भवाली मार्ग में सैनेटोरियम के जंगलों में आग लग गई। आग बढ़ते बढ़ते अस्पताल के कमरों तक पहुँच गई।
इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई जिसपर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र फायर स्टेशन मल्लीताल से टीम मौके के लिए तत्काल रवाना हो गई। टीम ने घटनास्थल पहुंचकर देखा की चीड़ के जंगल की आग भवाली के सैनेटोरियम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग पर पहुंच गई है।
विषम भौगोलिक परिस्थिति के कारण फायर फाइटर्स ने मिनी वाटर टेंडर वाहन से पंपिंग कर आग बुझाने के लिए पानी पहुंचाया। इस दौरान वन कर्मियों ने झांपे का प्रयोग का आग को पीट पीटकर पूरी तरह बुझा दिया। इसके साथ ही सभी फायर फाइटरों ने मिलकर आग को अन्य क्षेत्र में फैलने से रोका।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..