UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani


हल्द्वानी। UGC के इक्विटी नियमों को रद्द करने, SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने जैसी मांगों को लेकर बुधवार को हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में समस्त स्वर्ण समाज की ओर से विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कुमाऊं के अलग-अलग शहरों और आसपास के इलाकों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कानून या व्यवस्था का इस्तेमाल किसी व्यक्ति या समाज को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने और समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
धरने में अल्मोड़ा, रामनगर, रुद्रपुर, लालकुआं समेत कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने की बात कही।
आयोजकों का कहना था कि यह प्रदर्शन किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि कथित तौर पर कानूनों के दुरुपयोग और अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद स्वर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC के इक्विटी नियमों को रद्द करने, SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर करने समेत विभिन्न मांगें उठाई गईं।
मांगें नहीं मानीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी
कार्यक्रम संयोजक विशाल शर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो स्वर्ण समाज आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि समाज अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाता रहेगा।
विशाल शर्मा ने जंतर-मंतर पर हुए एक पूर्व प्रदर्शन का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर पुलिस की कार्रवाई में कई लोग घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को लेकर शाम्भवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने की जानकारी भी दी गई है।
उन्होंने कहा कि यदि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरने की अनुमति नहीं दी गई तो आंदोलन और व्यापक हो सकता है।
प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि समाज अपने अधिकारों और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाता रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा।
प्रदर्शन में भुवन भट्ट, संस्थापक अध्यक्ष सशक्त व्यापार मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश हरबोला, अमित चौहान, विनोद पाठक, दीपक जोशी, तरुण वानखेड़े, पीयूष जोशी, पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत, संदीप पांडे, नवीन पंत, डॉ. आशुतोष पंत, मदन मोहन जोशी, हेमचंद्र भट्ट, बालम जोशी, गिरीश सत्यवाली, वैभव जोशी, मनोज बिष्ट, ज्ञानेंद्र जोशी, सीमा बत्रा, नितिन कोहली और तेज सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS के तबादले..
पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक षड्यंत्र ?