हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..


हल्द्वानी। हल्द्वानी जेल परिसर के पास एक व्यक्ति को कथित तौर पर जान से मारने की साजिश का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, समय रहते की गई कार्रवाई और CCTV फुटेज के विश्लेषण से आरोपियों की पहचान हुई, जिससे संभावित वारदात को टाल दिया गया।
मामला 24 अगस्त का है। बाजपुर निवासी अराज सिंह सिद्धू अपने एक दोस्त से मिलने हल्द्वानी जेल आया था। आरोप है कि इसी दौरान सौरभ बावा, गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन, मानव वाट और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति सिल्वर रंग की वरना कार से उसका पीछा करते हुए जेल परिसर के पास पहुंचे और उसे जान से मारने की धमकी दी।
वादी ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका थी कि आरोपी किसी आपराधिक साजिश को अंजाम दे सकते हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हो सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना हल्द्वानी में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 61(2)/351(2)(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के निर्देश दिए।
इसके बाद SP नैनीताल मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
CCTV ने खोला सुराग, पुलिस ने दबोचे तीनों आरोपी
पुलिस टीम ने जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरागरसी-पतारसी के साथ CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई तेज की।
पुलिस ने 25 अगस्त को सौरभ बावा, मानव वाट और गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।
सौरभ बावा (24) थाना गदरपुर में हत्या और शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामला तथा थाना बाजपुर में मारपीट, बलवा और धमकी का मुकदमा दर्ज बताया गया है।
गुरूचरण उत्पल उर्फ गगन (25) थाना गदरपुर में हत्या/शस्त्र अधिनियम तथा थाना बाजपुर में मारपीट, बलवा और धमकी से संबंधित मामले दर्ज बताए गए हैं।
मानव वाट (24) थाना बाजपुर में वर्ष 2022 का हत्या संबंधी मामला और वर्ष 2026 में मारपीट, बलवा व धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है।
एक साथी पहले ही तमंचे के साथ पकड़ा जा चुका था
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के साथी जतिन्द्र सिंह (32) को 24 अगस्त को ही 315 बोर के अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका था। उसे भी जेल भेज दिया गया था।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नैनीताल पुलिस संगीन और संगठित अपराधों के साथ-साथ आपराधिक गैंग पर लगातार नजर रख रही है। जेल परिसर, न्यायालय और अन्य संवेदनशील स्थानों पर किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर, उपनिरीक्षक राम सिंह अधिकारी, उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी, राहुल राणा और कुन्दन सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS के तबादले..