उत्तराखंड : पुलिस लाइन में तैनात ASI की संदिग्ध मौत


उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात एक एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
एएसआई संजय खाती (54 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र (ग्राम मल्ला गरका) के निवासी थे और वर्तमान में रुद्रपुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में परिवार के साथ रह रहे थे।
परिजनों के अनुसार, संजय खाती सोमवार दोपहर भोजन करने के बाद आराम करने के लिए सोए थे।
रात करीब 10 बजे जब उनकी नाइट ड्यूटी का समय हुआ, तो परिवार ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागे।
काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजन घबरा गए और तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय खाती को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार और सहकर्मियों में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को मोर्चरी भेजा।
फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
सहकर्मियों के अनुसार, संजय खाती एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे।
उनके आकस्मिक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : पुलिस लाइन में तैनात ASI की संदिग्ध मौत
बड़ी नियुक्ति : प्रो. एस.के. कश्यप बने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति
Watch – खूंखार गुलदार पिंजरे में_गुर्राहट..
बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला : आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
फील्ड पर उतरने लगी जनगणना की टीम