उत्तराखंड : नामी स्कूल में हादसा,स्विमिंग के दौरान छात्र की मौत..


उत्तराखंड : स्विमिंग पूल में तैराकी के दौरान 13 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत होना बताया जा रहा है। मामला मसूरी के एक नामी स्कूल का है। यहां 13 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।
मसूरी पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह 5:45 बजे में 13 वर्षीय छात्र रोज की तरह स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के लिए गया था और अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहा था। स्विमिंग करते ही वह पूल में रह गया। कुछ देर बाद जब छात्र ने कोई हरकत नहीं की, तो दोस्तों और शिक्षकों ने छात्र को स्विमिंग पूल से बाहर निकला, लेकिन वह अचेत अवस्था में था। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र को मसूरी के लंढौर कम्युनिटी हॉस्पिटल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
मसूरी पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। देहरादून में मृतक के गार्जियन रहते हैं, जो मसूरी पहुंच गए हैं। छात्र के शव को मसूरी उप जिला चिकित्सालय पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
उन्होंने बताया है कि 13 वर्षीय सक्षम रावत पुत्र उपेंद्र कुमार निवासी वेस्टर्न एवेन्यू 193 लेन नंबर 13 सैनिक फार्म न्यू दिल्ली का रहने वाला है और यहां एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ाई करता था। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य और घटना के समय मौजूद शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया
सैनिक सम्मान के साथ कल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री धामी का जोर
छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा_कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी और नितिन नबीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..