कुमाऊं प्रीमियर लीग में चंपावत और बागेश्वर की शानदार जीत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग के दूसरे दिन आज चंपावत और पिथौरागढ़ व यू.एस.नगर और बागेश्वर की टीमों के बीच मैच खेले गए। पहले मैच में चंपावत ने तो दूसरे मैच में बागेश्वर ने जीत दर्ज की।
हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे
कुमाऊं प्रीमियर फुटबॉल लीग में दो मैच खेले गए।

चंपावत और पिथौरागढ़ के बीच खेले गए पहले मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें बिना गोल के बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में चंपावत ने दो फील्ड गोल कर स्कोर 2-0 किया और जीत दर्ज की। चंपावत की टीम ओनर नरेंद्र लड़वाल, मोहन पाल और संजय जोशी थे जबकि कोच किशोर पाल रहे।

पिथौरागढ़ की टीम ओनर डॉ.जोगेंद्र सिंह खुराना जबकि कोच राजीव कुमार थे। दूसरे मैच में यू.एस.नगर की टीम के ओनर अतुल पाल जबकि कोच आनंद देव रहे और बागेश्वर टीम के ओनर गोविंद बिष्ट व सिद्ध भोज जबकि टीम कोच नरेंद्र भंडारी रहे।


आयोजक सचिव विजय बिष्ट ‘रब्बू’ ने बताया की प्रतियोगिता का दूसरा मैच यू.एस.नगर और बागेश्वर की टीम के बीच खेला गया। बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल क्लब(बी.यू.एफ.सी.)के स्वामी वीरू कालाकोटी ने बताया कि दूसरे मैच में यू.एस.नगर और बागेश्वर की टीमों ने गोल के लिए कड़ा संघर्ष किया, जबकि दूसरे हाफ में बागेश्वर टीम के दीपक ने 54 वें मिनट में और उसके साथी रोहित ने 67वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी।

मैच के मुख्य अतिथि सिटी मैजिस्ट्रेट ए.बी.वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत और उप जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर मैच का आनंद लिया। इस दौरान हॉकी कोच गोपाल सिंह लटवाल, ललित पाण्डे, अनूप ठठोला, जगदीश जोशी, विमल शर्मा, अतुल पाल, रामबाबू, किशोर पाल आदि रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page