इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत मनमोहक परेड से हुई, जिसमें छात्रों ने अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।

विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया व प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर ने हेड बॉय आशुतोष नेगी (कक्षा 12) व हेड गर्ल यशस्वी भंडारी (कक्षा 12) को बैज लगाकर पदभार सौंपा। वाइस कैप्टन के रूप में युक्ति तिवारी (कक्षा 11) को मनोनीत किया गया।

खेल विभाग में अनुराग वर्मा, सोनाक्षी आर्या (कैप्टन), अभिनव जोशी व गीतिका राठौर (वाइस कैप्टन) चुने गए। अनुशासन प्रीफेक्ट्स वंश जायसवाल व बानी नेगी को नियुक्त किया गया। कल्चरल क्लब की कमान हर्षित गौतम व प्रतीती साह को सौंपी गई, जिनके साथ अन्य कई छात्र भी चयनित हुए।

चारों सदनों – रेड, ब्लू, यलो व ग्रीन के लिए कैप्टन, वाइस कैप्टन व प्रीफेक्ट्स की घोषणा की गई। लिटरेरी क्लब के लिए आकांक्षा पंत और सागर दयाल सक्सेना को चयनित किया गया।
अपने उद्बोधन में हेड बॉय व हेड गर्ल ने ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली और टीम को सकारात्मकता व नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मधुमिता दास ने किया। खेल प्रशिक्षकों सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। समारोह में सभी छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..