लाल पर रुकना, पीले पर संभलना और हरे पर चलना… नन्हे कदमों ने सीखा ट्रैफिक का पाठ


हल्द्वानी। नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकादमी में बच्चों को खेल-खेल में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की महत्वपूर्ण सीख दी गई। गतिविधि के दौरान बच्चों ने अलग-अलग रंगों की पोशाक पहनकर लाल, पीले और हरे रंग की ट्रैफिक लाइट का महत्व समझा और जाना कि सड़क पर किस रंग की रोशनी पर क्या करना चाहिए।
लाल रंग की पोशाक में बच्चों ने रुकने, पीले रंग में सावधान रहने और हरे रंग में आगे बढ़ने का संदेश सीखा। बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी पुस्तिकाओं में ट्रैफिक लाइट के चित्र भी बनाए। इस दौरान शिक्षकों ने सरल और रोचक तरीके से बच्चों को यातायात नियमों का महत्व समझाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में छोटी उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। मासूम बच्चों ने खेल और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जो सीखा, वह उनके दैनिक जीवन में भी सुरक्षित यातायात व्यवहार की मजबूत नींव बन सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रकृति माथुर ने सभी आगंतुकों और अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा बच्चों की सहभागिता और उत्साह की सराहना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लाल पर रुकना, पीले पर संभलना और हरे पर चलना… नन्हे कदमों ने सीखा ट्रैफिक का पाठ
उत्तराखंड क्रिकेट में 22 करोड़ के गबन का मामला गरमाया,HC ने CBI से मांगी सीलबंद रिपोर्ट
फायरिंग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था के सवाल पर मामला बना PIL
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल-कैंचीधाम की सड़कें जाम
Watch : वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम_ नैनीताल-कैंचीधाम में जाम ही जाम,पयर्टक फंसे..