उत्तराखंड क्रिकेट में 22 करोड़ के गबन का मामला गरमाया,HC ने CBI से मांगी सीलबंद रिपोर्ट


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने यहां के क्रिकेट एसोसिएशन में 22 करोड़ रुपये के गबन मामले में सख्ती दिखाई है। न्यायालय ने पुलिस रिपोर्ट को बताया ‘अस्पष्ट’, सी.बी.आई.से बंद लिफाफे में मांगी राय।
न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता धीरज भंडारी की उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ दर्ज 22 करोड़ रुपये के कथित गबन और भ्रष्टाचार की शिकायत पर सुनवाई की। याचिका में सी.बी.आई.और बी.सी.सी.आई.को भी पक्षकार बनाया गया है।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 26 मार्च 2025 को दिए निर्देशों पर पुलिस की रिपोर्ट पर असंतोष जताया। पुलिस उपाधीक्षक (सर्किल डोईवाला, देहरादून)अनिल कुमार जोशी की रिपोर्ट में कहा गया था कि ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
न्यायालय ने इस जांच रिपोर्ट को ‘अस्पष्ट और सतही’ करार दिया, क्योंकि इसमें 15 नवंबर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई मूल शिकायत पर कोई ठोस चर्चा या जांच नहीं की गई थी। पुलिस की ढुलमुल जांच पर टिप्पणी करते हुए अदालत ने सी.बी.आई.को निर्देश दिए कि वह याचिका के पूरे रिकॉर्ड, शिकायत और प्रतिवादियों के दस्तावेजों का अध्ययन करे।
न्यायालय ने सी.बी.आई.के वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से निर्देश दिया कि सी.बी.आई.इन आरोपों पर अपनी विस्तृत राय एक ‘सीलबंद लिफाफे’ में अदालत के समक्ष प्रस्तुत करे। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर 2026 के लिए तय की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक IFS साकेत बडोला ने इस्तीफा दिया,11 साल पहले VRS_वन विभाग में हलचल
दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, 32 लाख का बोनस
79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज
पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर
हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट