SSP मीणा का सख्त एक्शन_पूरा स्टाफ लाइन हाजिर


नैनीताल जिले में मानव तस्करी और उससे जुड़े गंभीर मामलों में लगातार हो रही लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज सख्त रुख अपनाते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगातार निर्देशों के बावजूद बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति की रोकथाम और अनैतिक देह व्यापार जैसे मामलों में सैल द्वारा कोई भी ठोस व प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही थी। हालात को देखते हुए SSP मीणा ने आज कड़ा एक्शन लिया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी को छोड़कर, लाइनहाजिर किए गए पुलिसकर्मी
- उपनिरीक्षक मंजू ज्याला
- मुख्य आरक्षी गीता कोठारी
- महिला आरक्षी दीपा सिंह
- कांस्टेबल महेंद्र सिंह
- कांस्टेबल मनोज यादव
- महिला आरक्षी इंद्रा जोशी
SSP मीणा ने स्पष्ट किया कि, “कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और संवेदनशील मामलों में निष्क्रियता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा देना है, न कि आंकड़ों की खानापूर्ति।”
“संवेदनशीलता से समझौता नहीं, लापरवाहों की खैर नहीं,,SSP नैनीताल का सख्त संदेश
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..