हाईकोर्ट : उपनल कर्मचारी मामले में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अवमानना नोटिस

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मचारी संघ के हित मे दीए पूर्व के आदेश का अनुपालन नहीं करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव(सी.एस.)राधा रतूड़ी को अवमानना का नोटिस जारी किया है।

न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने सी.एस.को जावाब पेश करने को कहा है। न्यायालय ने अब मामले की अगली सुनवाई 24 दिसम्बर के लिए तय की है।


मामले के अनुसार उपनल कर्मचारी संघ ने अवमानना याचिका दायर करते हुए कहा कि उच्च न्यायलय ने वर्ष 2018 में कुंदन सिंह बनाम राज्य सरकार व अन्य की जनहित याचिका में राज्य सरकार को उपनल कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नियमावली बनाने के आदेश दिए थे।

उनके वेतन से जी.एस.टी.न वसूलने और उन्हें न्यूनतम वेतन देने को कहा गया। इस आदेश के खिलाफ राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायलय गयी, लेकिन सर्वोच्च न्यायलय ने उच्च न्यायलय के आदेश को बरकरार रख सरकार की विशेष अपील खारीज कर दी। लेकिन अभी भी राज्य सरकार ने उच्च न्यायलय के आदेश का अनुपालन नहीं किया। जबकि सर्वोच्च न्यायलय ने राज्य सरकार की विशेष अनुमति अपील को निरस्त कर दिया।

आदेश होने के बाद भी राज्य सरकार ने अभी तक उनको नियमित करने में कोई नियमावली नहीं बनाई, जबकि वे वर्षों से कार्य कर रहे हैं। अब राज्य सरकार उन्हें हटाकर नियमित विज्ञप्ति जारी करके उन पदों पर भर्ती कर रही है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page