राम राज्याभिषेक व रावण वध के साथ हुआ एसआरआई महिला रामलीला का समापन

ख़बर शेयर करें

Haldwani में आज गुरुवार को एसआरआई संस्था द्वारा सर्वप्रथम शीशमहल रामलीला कमेटी के सदस्यों का स्वागत व सम्मान किया संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा कि शीशमहल रामलीला कमेटी ने हमें भरपूर सहयोग दिया है जिसके कारण वो धन्यवाद व सम्मान के पात्र हैं।

संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी व अन्य सदस्यों ऊषा मुकेश, शालिनी गुप्ता, राधा मिश्रा, मीनू डंगवाल, प्रीति जोशी, निर्मला लटवाल, सीमा देवल आदि ने सभी कमेटी के पन्द्रह सदस्यों को शाल ओढ़ाकर उनको आभार व्यक्त किया ।

रामलीला शीशमहल रामलीला के पद अधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्वलित किया।

शीशमहल रामलीला मैदान में चल रही है महिला रामलीला का भव्य समापन रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के भव्य मंचन के साथ हुआ।

अंतिम दिन रामभक्ति से ओतप्रोत माहौल में रामराज बैठे त्रैलोका हर्षित भये , गए सब शोका के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।

यहां डायरेक्टर मुकेश कुमार जोशी के निर्देशन में अहिरावण वध, मकरध्वज हनुमान मिलन, काल का प्रवेश, अहंकारी रावण वध व श्रीराम राजतिलक की लीला का अनुपम व आकर्षक मंचन किया गया।
इस दौरान लीला देखने भारी जनसैलाब उमड़ा।

तनुजा जोशी ने कहा कि रामलीला जैसे आयोजनों को बच्चों के नैतिक और सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को रामायण की कथा को करीब से समझने और अच्छे संस्कार विकसित करने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के उत्थान व उनके विकास के लिए ही यह आयोजन किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह हमारी सनातन संस्कृति और भारतीय पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करती है।

रामलीला का सफल संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया।

यहां श्री राम की भूमिका में मानसी रावत, लक्ष्मण-अंशिका जीना, हनुमान- तनुजा जोशी, रावण – दीपा कोश्यारी, सुग्रीव – नीलम लोहनी,
अंगद – विनीता जोशी और कामिनी पाल, आशा शर्मा, मेघनाथ-मंजू बिष्ट, सुलोचना- ईशिका शर्मा,
सखी-भावना पोखरियाल , पंडित गीता उप्रेती, नल नील – चित्रांशी, प्रांजलि,
बंदरों की भूमिका में अन्य बच्चों ने भाग लिया।

इस दौरान पुरुष रामलीला कमेटी के विक्रम डंगवाल, संगीत निर्देशक मोहन चन्द्र जोशी, तबलावादक कुश पांडे, महामंत्री कौशलेंद्र भट्ट, योगिता बनोला, योगेन्द्र साहू, राधा मिश्रा, विमला डंगवाल, सुरेंद्र रौतेला, योगेश भोज, हर्षवर्धन जोशी, अजय कुमार, केशव दत जोशी , समीर शुक्ला, तारा चन्द्र उप्रेती, गौरव जोशी, केशव दत्त तिवारी, एनडी तिवारी, मोहन अधिकारी, नारायण दत्त सनवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ थे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *