चेकिंग के दौरान तेज़ रफ्तार थार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचला,आरोपी गिरफ्तार..


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार थार वाहन ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसा थाना डालनवाला क्षेत्र में सुबह करीब 3:45 बजे हुआ, जब पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया। घायल पुलिसकर्मियों में हेड कॉन्स्टेबल सुगनपाल, कॉन्स्टेबल सचिन और कॉन्स्टेबल कमला प्रसाद शामिल हैं। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश में था, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर, निवासी ईसी रोड, थाना डालनवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह नशे में था या नहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। SSP ने स्पष्ट किया कि कानून की अवहेलना और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं को सख्ती से लिया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..