दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रफ्तार पर लगाम, घटाई गई स्पीड लिमिट


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम बदलाव किया गया है. सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक्सप्रेसवे के दिल्ली क्षेत्र में वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी गई है. अब तेज रफ्तार पर लगाम दी गई है. नए नियम लागू होने के बाद अब निर्धारित स्पीड से अधिक रफ्तार पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ स्वचालित चालान की कार्रवाई की जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत एक्सप्रेसवे के संबंधित हिस्से में कारों और अन्य हल्के मोटर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 70 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर बढ़ते ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
बस और ट्रकों के लिए भी नियम सख्त
केवल हल्के वाहन ही नहीं, बल्कि बस, ट्रक और अन्य भारी व्यावसायिक वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है. यदि कोई वाहन चालक तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील
यातायात अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले नई स्पीड लिमिट की जानकारी जरूर लें और पूरे मार्ग पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें. अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लागू किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार, तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति
आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी_ तपोवन के घाटों पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश
सात शिक्षकों की तैनाती के आदेश भी बेअसर, बैतालघाट में फिर सड़क पर उतरी छात्राएं-अभिभावक
कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा… नैनीताल पुलिस ने आरक्षी प्रकाश नैनवाल को दी अंतिम सलामी