वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाली कमान,ट्रैफिक ऑन..Video


हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार दोपहर वल्दियाखान क्षेत्र में एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
इसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्थिति को देखते ही तत्काल मौके पर मोर्चा संभाला। उन्होंने वहीं से जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर सड़क पर गिरे पेड़ को तुरंत हटाने और यातायात जल्द से जल्द सुचारु कराने के निर्देश दिए।
मार्ग बंद होने से कई यात्री सड़क पर फंस गए। कुमाऊं आयुक्त ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि राहत कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फायर की टीमों ने सड़क पर गिरे भारीभरकम चीड़ के पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
इस दौरान कुछ बाइक और दोपहिया चालक पेड़ के नीचे और किनारे से जबरन निकलने का प्रयास कर रहे थे। संभावित खतरे को देखते हुए आयुक्त दीपक रावत ने स्वयं उन्हें रोका और समझाया कि ऐसी जल्दबाजी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि राहत कार्य पूरा होने तक संयम रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते पेड़ हटाने का कार्य तुरंत शुरू कराया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…
स्वास्थ्य सेवाओं में टीमवर्क से ही बेहतर इलाज,ये कंडीशन समय की जरूरत : सुरेश भट्ट