बड़ी ख़बर : (उत्तराखंड) शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास के लिए अब नही आना होगा स्कूल..यह आदेश हुए जारी..

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड शिक्षा विभाग से आज की  बड़ी खबर यह है कि शिक्षकों के स्कूल आने पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने रोक लगा दिया शिक्षा सचिव मीनाक्षीसुंदरम के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई या अन्य संचार माध्यमों के लिए शिक्षकों को स्कूल बुलाया जा रहा है जिससे कोविड-19 के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है।

इसलिए ऑनलाइन शिक्षण के लिए शिक्षकों को घर से ही अध्यापन कार्य करने की व्यवस्था विद्यालय द्वारा सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है ताकि संक्रमण की संभावना को न्यूनतम किया जा सके यानी साफ है कि अब जिन शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्कूल बुलाया जा रहा है उन शिक्षकों को घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करानी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *