दुःखद हादसा : अंगीठी का धुआं बना दो भाईयों की मौत का सबब..घर में मचा कोहराम


उत्तराखंड : टिहरी के विकास खंड भिलंगना के हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत में अंगीठी की गैस बनने के कारण दो सगे भाइयों की कमरे के अंदर मौत हो गई। पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत बगर के चड़ोली तोक में बीते रात्रि को मकान सिंह नेगी के पुत्र अनुज (16) और आशीष (17) माता-पिता के साथ अंगीठी सेक रहे थे।कुछ देर खाना खाने के बाद दोनों भाई अंगीठी को अपने कमरे में ले गए।
बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक ही स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ते थे। हर रोज की तरह वह भी अंगीठी को कमरे में ले गए। सुबह देर तक दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला। पिता ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही मां और पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों भाइयों को अपने अपने बेड पर मृत देख मां तो बेहोश हो गई, लेकिन पिता ने हिम्मत कर लोगों को बुलाया। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने बताया कि दोनों मृतक भाई कक्षा 11 वीं पढ़ते थे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व