SIR-2026 : इन वोटर्स को आखिरी मौका…


हल्द्वानी/नैनीताल।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआईसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई, जिसमें SIR से जुड़े सवालों और समस्याओं का निस्तारण किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि सुनवाई 7, 8 और 9 सितंबर तक निर्धारित है। बारिश के कारण जो मतदाता निर्धारित तारीख पर सुनवाई में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें अतिरिक्त अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 6, 7 और 8 सितंबर की सुनवाई में अनुपस्थित रहे लोग अपने संबंधित बूथ पर संपर्क कर सकते हैं। 9 सितंबर तक भी नहीं पहुंच पाने वाले मतदाताओं को 10 और 11 सितंबर को अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा।
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस स्तर से सुनवाई की निर्धारित तिथि आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है और वर्तमान प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।
2.35 लाख नोटिस, 100 फीसदी सुनवाई पूरी
प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 6,93,325 मतदाताओं।में से 2,35,000 नोटिस जारी किए गए हैं और इन नोटिसों पर 100 प्रतिशत सुनवाई पूरी की जा चुकी है।
SIR-2026 की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी किसी भी समस्या या आपत्ति को संबंधित ERO/ARO के समक्ष रखें। जरूरत पड़ने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में एसडीएम हल्द्वानी मोनिका, एसडीएम कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा