हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की होली में रंगों और राग ने बांधा समां ..


हल्द्वानी :
रंगों की फुहार, गीतों की गूंज और आपसी आत्मीयता के बीच शुक्रवार को हल्द्वानी में होली का रंग कुछ खास अंदाज में बिखरा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित 11वां होली मिलन समारोह नैनीताल रोड स्थित मधुवन बैंकेट हॉल में उल्लास और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह में पत्रकारों, राजनीतिक हस्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक मंच पर आकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, कांग्रेस नेता ललित जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी और अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।
समारोह का विशेष आकर्षण तब बना जब कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वयं होली गीत गाकर माहौल को और रंगीन बना दिया। प्लेबैक सिंगर राखी रवीना, लोक गायिका राधा द्विवेदी और गायक राहुल व्यास की प्रस्तुतियों पर पत्रकार, नेता और अधिकारी जमकर झूमे।
जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सहयोग और सकारात्मक संवाद बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक विशाल शर्मा और यूनियन के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। रंगों के इस उत्सव ने यह संदेश दिया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, संवाद और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर भी है।
गुलाल की बौछार और सुरों की मधुरता के बीच सजा यह समारोह एक बार फिर हल्द्वानी के सामाजिक और पत्रकारिता जगत के लिए यादगार बन गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..