शर्मनाक : नवजात के शव को कूड़ेदान से निकालकर आवारा कुत्ते लाए सड़क पर..जाँच में जुटी पुलिस..

उत्तराखंड के श्रीनगर में उस वक़्त सनसनी मच गयी जब एक नवजात शिशु का शव नगर के एजेंसी मोहल्ले में मिला.. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि नवजात बच्चे का शव कूड़ेदान में पड़ा हुआ था. स्थानीय मीडिया के मुताबिक बताया गया है कि नवजात का शव कुत्ते कूड़ेदान से सड़क पर ले आये थे. अचानक जब राहगीरों की नज़र बच्चे के शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. देखते देखते वहा भीड़ जुट गयी. जिसके बाद यह खबर पूरे नगर में फ़ैल गयी और नगर में सनसनी का माहौल हो गया..
उधर कुछ लोगो ने यह भी बताया कि आवारा कुत्ते शव को नदी किनारे से लाए हैं. जबकि कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कि कूड़ेदान के पास से कुत्ता शव उठा कर लाया है.इस मामले को लेकर तहसीलदार सुनील राज और एसएसआई रणवीर रमोला जानकारी जमा कर रहे हैं.
पुलिस ने वहा पहुचकर स्थानीय लोगो से पूछताछ की है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगो ने हम इस बात की सूचना दी कि नगर के जल निगम दफ्तर के कुछ आगे एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है. पुलिस का यह भी कहना है कि इस मामले में जाँच पड़ताल शुरू कर दी है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…