बिग ब्रेकिंग : देहरादून का यह इलाका बना नया कंटेनमेंट ज़ोन..

राजधानी देहरादून के लक्ष्मण चौक सरस्वती सोनी मार्ग क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. देहरादून में दो, ऋषिकेश और मसूरी में एक-एक कंटेनमेंट जोन हो गए हैं. जिनमें लक्ष्मण चौक सरस्वती सोनी मार्ग क्षेत्र, नेहरू कॉलोनी ए-ब्लॉक, गुमानीवाला (ऋषिकेश) और मसूरी में चिह्नित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. इसके तहत अब लक्ष्मण चौक सरस्वती सोनी मार्ग क्षेत्र में अगले आदेश तक पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा.

यहां सभी स्थानीय लोग अपने घरों में ही रहेंगे. इस दौरान क्षेत्र के अंतर्गत सभी रास्तों पर पुलिस की बैरिकेडिंग और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा उपाय किए जाएंगे. क्षेत्र की सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे. परिवार के एकमात्र सदस्य को दैनिक आवश्यक्ता की सामग्री राशन, सब्जी और फल खरीदने की व्यवस्था मोबाइल दुकान से सुनिश्चित की गई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…