
सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां कल शुक्रवार को सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिरने से 16 आर्मी के जवानों की शहादत हो गई है. घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ. ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ.
जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा.
सिक्किम के जेमा में हुए इस दुखद सड़क हादसे में 16 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें उत्तराखंड का भी एक जवान शामिल हैं, जो कि इस सड़क हादसे में शहीद हो गया है। रविंद्र सिंह थापा जो कि पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में सेना का वाहन पलटने पर वह सड़क हादसे में शहीद हो गए हैं, मूलतः पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के रहने वाले है, रवींद्र सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी, एक बेटा पीयूष (10) और एक बेटी इशिका (3) हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है।रवींद्र सिंह के बड़े भाई लोकेंद्र भी सेना में जबकि छोटे भाई दशरथ थापा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने बताया कि रवींद्र सिंह काफी मिलनसार थे। जीआईसी पय्यापौड़ी से 12वीं करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। जवान के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शोक जताया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..
उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पिकअप खाई में गिरा_तीन महिलाओं की मौत पांच घायल
हल्द्वानी में बड़ा धोखा हुआ,, SSP के पास पहुंचे लोग_फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..