नैनीताल में बासी बिरयानी खिलाने पर बवाल,कोतवाली पहुंचे ग्राहक


उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक रेस्टोरेंट स्वामी पर बासी(पुरानी/खराब)बिरयानी खिलाने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्राहक कोतवाली पहुँच गए, जिसके बाद खाद्य विभाग ने दुकान से सैम्पल लेकर टैस्टिंग को भेज दिए। रेस्टोरेंट पर पहले भी ऐसे ही आरोप लगने के बाद आयुक्त कुमाऊँ ने इसे सील कर दिया था।
नैनीताल में मल्लीताल के गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में मांसाहारी भोजन खिलाने वाले एक रेस्टोरेंट पर लगातार दूसरी बार बासी खाना खिलाने के आरोप लग रहे हैं। आज नगर के संजय कुमार और उनके भोजन प्रेमी साथी लज़ीज़ खाने की तलाश में उक्त रेस्टोरेंट पहुंचे और चिकन बिरयानी का आर्डर किया। रेस्टोरेंट स्वामी की तरफ से बिरयानी परोसी गई। बासी बिरयानी की शिकायत को होटल प्रबंधन ने सिरे से नकार दिया।
संजय ने कोतवाली में दिए अपने शिकायती पत्र में कहा है कि जैसे बिरयानी और उसके साथ आई चटनी को खाया तो उसमें से बदबू आने लगी। चिकन के पीस काले पड़े थे। उन्होंने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर से भी की जिन्होंने रेस्टोरेंट से सैम्पल ले लिए। आरोप लगाया कि यही बिरयानी पर्यटकों को भी परोसी जा रही है। उन्होंने, कोतवाली प्रभारी से भी उचित कार्यवाही करने की गुजारिश लगाई है। युवाओं ने इसपर कोतवाली में प्रभारी कोतवाल से वार्ता की।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित
पैरामेडिकल छात्रों ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल में SP हरबंस सिंह की वापसी..
आजादी के 75 साल बाद नदगल गांव पहुंचेगी सड़क
छात्रसंघ चुनाव_MBPG में नियमों की लक्ष्मण रेखा तय,प्रिंटेड प्रचार और रैली पर पाबंदी..