

लालकुआं। भारतीय सेना की सिगनल रेजीमेंट में सेवारत सूबेदार हीरा सिंह कोरंगा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, हीरा सिंह के दो नन्हे मुन्ने बच्चे हैं उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां इंदिरानगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी एवं भारतीय सेना में सिगनल रेजीमेंट में सेवारत हीरा सिंह पुत्र हयात सिंह कोरंगा 1 माह की छुट्टी में घर आया था कि देर रात्रि अचानक सीने में तेज दर्द हुआ जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते हीरा ने दम तोड़ दिया, वह 3 दिन बाद अपनी छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी में आसाम जाने वाला था कि यह हादसा हो गया, हीरा के निधन से परिवार में कोहराम मचा है, हीरा का भाई भी भारतीय सेना में है जबकि पिता भी पूर्व सैनिक है।
हीरा 1 माह बाद सेवानिवृत्त होने वाला था इससे पूर्व ही वह दुनिया छोड़ कर चला गया। हीरा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, दोपहर को हीरा के शव का पोस्टमार्टम किया गया, अब चित्रशिला घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal