

ऊधमसिंहनगर जानलेवा साबित हो रहे सड़क के सफर अब एक सेना के जवान की जान ले ली। 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सैनिक की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पिछले महीने दो दिसंबर को ही शादी हुई थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
भूड़ाकिशनी निवासी नीरज सिंह भंडारी (24) पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। जवान नीरज बीती पांच जनवरी को ही अवकाश पर घर आया था। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी बाइक से खटीमा से भूड़ाकिशनी घर लौट रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी से हुई थी शादी
खटीमा। 18 कुमाऊं रेजीमेंट राजस्थान में तैनात जवान नीरज सिंह भंडारी की पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। नीरज की दो बहनें बड़ी व एक छोटा भाई है। वह तीसरे नंबर का था।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




महंगाई का डबल झटका : रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े..
सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन सालों में 6084 लोगों की मौत कैसे : नीरज तिवारी
बरसात से पहले पूरी हों खुदी सड़कों और सीवर-पेयजल लाइन के कार्य : महापौर
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले : 5 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जुआ-सट्टेबाजी पर सख़्ती..